गोमिया: बोकारो डीसी को गोमिया के पर्यटन विकास हेतु सौंपा मांग पत्र
Gumia, Bokaro | Jun 5, 2026 आज बोकारो जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास को लेकर मांग पत्र सौंपा गया।शुक्रवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद जी की अनुशंसा पर प्रतिनिधि द्वारा डीसी बोकारो को यह मांग पत्र प्रस्तुत किया गया।