जगदलपुर: सड़क की बदहाली पर महापौर हुए गंभीर, हाउसिंग बोर्ड और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके से किया फोन, जल्द होगी सड़क मरम्मत
जगदलपुर: नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे ने रविवार को लोकमान्य तिलक वार्ड, धरमपुरा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा चल रहे निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र की मुख्य सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों न