बेरमो: संडे बाजार स्थित जोड़ा शिव मंदिर जर्जर, जीर्णोद्धार की मांग
Bermo, Bokaro | Jul 8, 2026 बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के गांधीनगर थाना अंतर्गत संडे बाजार स्थित जोड़ा शिव मंदिर जर्जर अवस्था में है। बुधवार समय 11 बजे बताया गया कि मंदिर के गुंबद और दीवारों का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।