राजगढ़: लम्बोर बड़ी में पशुओं को पानी पिलाने गए व्यक्ति का पैर फिसलकर जोहड़ में डूबने से दर्दनाक मौत, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 2, 2026 राजगढ थाने के गांव लम्बोर बड़ी में पशुओ को पानी पिलाने गये एक 45 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसलकर जोहड़ में डुबने से दर्दनाक मौत होने के आरोप का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजगढ थाना पुलिस ने मृतक बलवीर सिंह के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी रूप में रखवाया,जहां एएसआई राजकुमार ने गुरूवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सोंप दिया है।