भोरे: शिवराजपुर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
भोरे थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक बजे ट्रांसफार्मर की मरमत के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक निजी बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हरा धर्मपुर गांव निवासी रामविचारी मिश्रा के पुत्र धनंजय मिश्रा उर्फ उमा मिश्रा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।