ललितपुर: करकरावल जलप्रपात में डूबे नेहरू नगर निवासी सौरभ सेन के शव को लगभग 24 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू, परिजनों का बुरा हाल
ललितपुर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सौरभ सेन अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ कर करावल जलप्रपात पर नहाते समय पानी में डूब गया था जहां SDRF की टीम में लगभग 24 घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को बरामद किया गया।सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लाया गया था।जहां आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।