छतरपुर जिले में आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देते हुए रबी सीजन की बुवाई नरवाई प्रबंधन यंत्र ‘सुपर सीडर’ से शुरू की गई। विकासखंड बिजावर के ग्राम भारगुवां के कृषक राममिलन पाठक ने कृषि विभाग और कृषि अभियांत्रिकी विभाग की सहायता से इस यंत्र से गेहूं की बुवाई कर किसानों के लिए प्रेरणा बनाई है। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग से मंगलवार की शाम करीब 7:25 बजे मिली है।