रामपुर: खौद पुलिस चौकी के निकट बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की बाइक में टक्कर, तीन घायल, चालक फरार
Rampur, Rampur | Jul 29, 2026 अजीमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 8:30 बजे खोद के पास बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे प्रेमपाल की बाइक में पीछे से तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमपाल (40), बेटा सचिन (14) और बेटी उजाला (12) घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।