मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारा में रविवार दोपहर2:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान महुआ के पेड़ के नीचे चर रही 21 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 5 बकरियां घायल हो गईं। घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।