पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वलीपुर परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का हुआ समापन
गुरुवार को पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वलीपुर में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का समापन हुआ. अपराह्न 1बजे यहां शिविर में लोगों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन प्राप्त किया जा रहा था. BDO ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि कुल 308 आवेदन प्राप्त हुई जिनका निष्पादन किया जा रहा है.