दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख इमामूल हक को दो लोगों ने जानलेवा हमला कर किया घायल, डीएमसीएच में इलाज जारी
किरतपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख इमामूल हक पर दो व्यक्तियों ने जानलेवा हमला किया। इसके बाद पूर्व प्रमुख को घायल अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए घायल इमामूल हक ने बताया कि उनके ऊपर दो लोगों ने हमला किया है, जिनका नाम जाकिर और शमशाद है।