रेवाड़ी: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रेवाड़ी की संस्था आगे आई, विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री को ₹59,400 का चेक सौंपा
Rewari, Rewari | Oct 16, 2025 गत दिनों पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, रेवाड़ी की ओर से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपी गई 59400 रुपये की सहायता राशि का चेक विधायक लक्ष्मण यादव ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक ने संयुक्त रूप से संस्था की सराहना की