नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार शाम को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। बस में आग लगने से झुलसे से घायलों से बेनीवाल ने मुलाकात कर डॉक्टर के साथ भी चर्चा की। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे बेनीवाल घायलों से मुलाकात करने पहुंचे और इसके बाद डॉक्टरों के साथ बेनीवाल ने घायलों के इलाज से संबंधित बात की।