धनौरा: गजरौला में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा दो दिवसीय श्री राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, पालिका चेयरमैन ने किया शुभारंभ
श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में दो दिवसीय श्री राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार की रात आठ बजे भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। पहले दिन मथुरा, वृदांवन व बरेली से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति से सरोबार कर दिया। नगर के अवंतिका पार्क में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं।