लोहरदगा: भारतीय मूल लोहरदगा जिला के मूलनिवासी डॉक्टर की हृदय गति रुकने से अमेरिका में हुई मौत, आजसू पार्टी ने जताया शोक
लोहरदगा जिला के मिशन चौक निवासी डॉक्टर शिवनारायण अग्रवाल जो अमेरिका में बड़े व्यवहार कुशल डॉक्टर थे उनका हृदय गति रुक जाने के कारण 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार अमेरिका में बुधवार को किया जाएगा उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी परिवार शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनके आत्मा की शांति की कामना की।