मिश्रिख: मधईपुर के पास संदिग्ध अवस्था में ट्रैक्टर ट्राली के पास मिला ड्राइवर का शव, मचा हड़कंप, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के ग्राम पंचायत मधईपुर के पास संदिग्ध अवस्था में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे ड्राइवर का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।