बीना: नगर पालिका के बाहर नुक्कड़ नाटक का आयोजन, स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
Bina, Sagar | Jun 9, 2026 बीना नगर के लिए स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए नगर पालिका परिषद सभी वार्डों में घर-घर का कचरा कलेक्शन करने के अलावा नागरिकों को जागरूक कर रही है। जिससे बिना नगर पालिका परिषद को स्वच्छता में नंबर वन बनाया जा सके। जिसको लेकर मंगलवार शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिए समाजसेवी संस्था के माध्यम से नगर पालिका के बाहर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।