रघुराजनगर नगरी: मैहर में भाजपा कार्यालय घेराव से पहले ही रुका NSUI का काफिला, बैरिकेडिंग पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प।
दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान करने वाली एनएसयूआई को मैहर में पुलिस ने कार्यालय पहुंचने से पहले ही कन्या स्कूल के पास रोक दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगाए गए बैरिकेड्स के सहारे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते कुछ देर तक पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं केबीच तीखी नोकझोक हुई