बालाघाट: श्रावण मास में श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ
हीरापुर पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर, हीरापुर (भरवेली) में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत शुभारंभ रात लगभग 10 बजे किया गया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धा भाव के साथ अखंड पाठ की शुरुआत हुई। यह अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ संपूर्ण श्रावण मास के दौरान निरंतर आयोजित किया