पीलीभीत: प्रताप डांड़ी के पास सीमेंट से भरा ट्रक पानी से भरी खाई में पलटा, चालक सुरक्षित
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रताप डांड़ी के पास गुरुवार को सीमेंट से भरा एक ट्रक पानी से भरी खाई में पलट गया। पुलिया निर्माण कार्य के चलते आवागमन बनाए रखने के लिए वैकल्पिक कच्चा मार्ग बनाया गया था। लगातार बारिश के कारण तेज पानी के बहाव से यह कच्चा रास्ता कट गया। इसी दौरान ट्रक का अगला पहिया मिट्टी में धंस गया और वाहन पलट गया।