बदायूं: बर्खिन गांव में शादी समारोह में की गई आतिशबाजी से पशुशाला में लगी आग, 40 कुंतल भूसा व कई पशु झुलसे
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बर्खिन में शादी समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी एक किसान पर भारी पड़ गई। बारात चढ़त के दौरान छोड़ी गई चिंगारी से पशुशाला में भीषण आग लग गई, जिससे वहां बंधे मवेशी झुलस गए और भारी मात्रा में रखा भूसा जलकर खाक हो गया। बर्खिन गांव निवासी राकेश पुत्र हरद्वारी ने बताया कि उनकी पशुशाला में बंधी दो भैंस,एक गाय, एक बछड़ा झुलसे।