झांसी: झांसी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल तेज आंधी के साथ गरजेगी बिजली और गिरेंगे ओले, पेड़ के नीचे ना खड़े रहें
Jhansi, Jhansi | May 5, 2026 झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने शहर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार को झांसी में मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह ने मंगलवार की शाम 6 बजे बताया कि तेज आंधी के साथ बिजली गरजने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।