चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गंगा दियारा इलाके मे बालू माफिया के हथियार लहराने, गोलीबारी करने और गाली गलौच का मामला सामने आया है सामने आए वीडियो में बीच-बीच में गोली चलने की भी आवाज आ रही है। वीडियो में बालू माफिया न केवल हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते दिख रहे हैं