बेरमो: फुसरो,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी में हवन पूजन के साथ सत्र 2024-25 का शुभारंभ हुआ।
Bermo, Bokaro | Apr 3, 2024 आज दिनांक 2/ 4/ 2024 दिन मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी के प्रांगण में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ,भारत माता की स्तुति, शांति मंत्र पाठ एवं भगवान विष्णु की आरती गाई गई। हवन एवं पूजन कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में विद्यालय के आचार्य संजय पांडे एवं यजमान के रूप में विद्यालय के आचार्य जगदीश महतो उपस्थित थे।