योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा लापरवाही भरा मामला सामने आया है। नगर पंचायत द्वारा फहतेपुर से मच्छरगांवा तक के 11 वार्डों में लगाए गए डस्टबिन चोरी हो गए हैं। जिसका एक बिडिओ शनिवार के दोपहर करीब 12:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कबाड़ी के यहां डस्टबिन को काटते हुए देखा जा सकता है।