कोरांव: बड़ोखरा गांव में नहर में मिले युवक के शव का पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में बेलन नहर में मिले युवक रबी सिंह उर्फ बबलू के शव का सोमवार रात पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक का शव रविवार शाम नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बड़ोखरा निवासी हरिपाल सिंह के पुत्र रबी सिंह उर्फ बबलू का शव रविवार को मिला था।