गोमिया: गोमिया में 20 जून से शुरू होगा गहन पुनरीक्षण, 25 हजार मतदाताओं का मैपिंग बाकी
Gumia, Bokaro | Jun 15, 2026 गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 20 जून 2026 से गोमिया विधानसभा में शुरू होगा। क्षेत्र में कुल 1,85,313 मतदाता हैं, जिनमें से 1,60,000 यानी 85% का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। शेष 25,000 अनमैप्ड मतदाताओं से BLO के पास जाकर मैपिंग कराने की अपील की गई है।