हनुमानगढ़: कोहला औद्योगिक क्षेत्र के खाता धारकों के लिए नई नीति घोषित, नगद मुआवजा न लेने वालों को मिलेगी 25 फ़ीसदी विकसित भूमि
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम ने हनुमानगढ़ के कोहला औद्योगिक क्षेत्र के खाता धारकों के लिए एक नई नीति की घोषणा की है। इस नीति के तहत जिन खातेदारों ने अपनी आवाप्त निजी भूमि के बदले नगद मुआवजा नहीं लिया है, उन्हें अब विकसित भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे क्षेत्र के विकास में आ रही बाधाएं दूर होने की उम्मीद है।