माण्डलगढ़: बरूंदनी में आयोजित धर्मसभा में मणि प्रभ सागर ने कहा, एकता और जागृति से ही सनातन संस्कृति की रक्षा संभव है
बरूंदनी स्थित मातेश्वरी सोमानी परिसर में आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित धर्मसभा में आचार्य मणि प्रभ सागर सूरीश्वर महाराज ने कहा कि बदलते समय में सकल हिन्दू समाज को एकजुट होकर जागरूकता के साथ कार्य करना होगा। सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के मार्ग से ही विश्व शांति संभव है। उन्होंने कहा कि धन नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति ही सच्चा कल्याण करती है।