नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राजपूत भवन में राजपूत समाज के लोगों ने संगठन चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की। बुधवार को राजपूत भवन में राजपूत समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने संगठन के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की। वहीं आगामी 25 जनवरी को चुनाव की तिथि घोषित की गई इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।