महोबा: सिलारपुर गांव में बारूद पटाखा फटने से तीन लोग जख्मी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Jan 31, 2026 तिन्दौली गांव निवासी अवधेश, शिवकुमार व संजू तीनों किसी काम से सिलारपुर गांव गए हुई थे। जहां गांव में किसी के यहां बच्चा पैदा होने कि खुशी में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। तभी बारूद पटाखा फटने से तीनों लोग जख्मी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।