झांसी: युवक ट्रेन से साडू के घर जा रहा था, स्टेशन पर पानी पीने उतरा, चढ़ते समय गिरकर हुआ घायल, झांसी मेडिकल में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2026 साडू के घर जा रहा एक युवक ट्रेन से सफर के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक बरुआसागर निवासी छोटेलाल मऊरानीपुर से कुलपहाड़ जा रहा था तभी ट्रेन घुटाई स्टेशन पर रुकी को वह स्टेशन पर पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा था। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वह जल्दबाजी में दोबारा चढ़ने की कोशिश करने लगा। चढ़ते समय संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया।