ललितपुर: ललितपुर में प्रशासन द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच तेज आंधी व तूफान के साथ हुई हल्की बारिश ने मचाई भारी तबाही
जनपद में प्रशासन द्वारा 29 एवं 30 मई को लगभग 100 किमी/घंटा के हिसाब से आंधी तूफान एवं हवाएं चलने के साथ जनपद में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। जहां शुक्रवार रात्रि के समय तेज आंधी एवं तूफान से जनपद की कई स्थानों पर भारी नुकसान देखने को मिला। वहीं हल्की भर के कारण तापमान गिरने से लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली।