हिलसा: बकरीद पर्व को लेकर हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Hilsa, Nalanda | May 24, 2026 आगामी होने बाले बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरा हलाल करते समय किसी प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें। साथ ही हलाल के दौरान निकलने वाले खून को खुले स्थान या नाले में नहीं बहाने की सलाह देते हुए कहा कि इसके लिए गड्ढा खोदकर उसे वहीं दबा दिया जाए।