ठंड ने इस समय अपना पूरा असर दिखना शुरू कर दिया है। तेज ठंड के कारण आमजन विशेष कर देर रात बाहर रहने वाले लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम नैनपुर आशुतोष ठाकुर ने नगरपालिका को सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था के लिए आवेशित किया। बुधवार शाम 4 नगरपालिका द्वारा अलाव व्यवस्था की गई।