मेजा रोड पुलिस चौकी के समीप आज बुधवार दोपहर 1:00 के आसपास कठौली गांव निवासी आकिब अली स्कूटी से मेजा रोड बाजार की ओर जा रहा था कि अचानक उड़ रहे चीनी मजे की चपेट में आ गया और मांझा उसके गले में फंस गया। जिससे उसका गला कट गया जैसे ही बचाव के प्रयास में युवक ने हाथ लगाया उसके बाएं हाथ की उंगली भी कट गई। मौजूद लोगों ने घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।