विदिशा नगर: मानव अधिकार आयोग के सदस्य पीड़ित परिवार से मिले, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मंगलवार शाम 5 बजे विवेकानंद चौराहा पहुंचे, जहां कुछ दिन पहले उपद्रवियों द्वारा एक परिवार का मकान तोड़े जाने की घटना हुई थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।इस दौरान आयोग सदस्य ने मकान मालिक धीरेंद्र चिड़ार से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।