गया में जिला परिषद कार्यालय परिसर में 26 जनवरी को सोमवार को सुबह 11:00 बजे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।