ग्राम पंचायत चाडासर में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एकल बेटी सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एकल बेटी की माता संतोष देवी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं बेटी सोनू को उपहार भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर विमला ने जानकारी दी।