गोला: बड़हलगंज में रीपर मशीन की चिंगारी से भड़की आग, फसल, ट्रैक्टर और मशीन जले, दमकल की देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मुहालजलकर गांव के लक्ष्मीपुर टोले के पास सोमवार को खेत में भूसा बनाते समय रीपर मशीन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की फसल उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में पूर्व प्रधान उमेश यादव के खेत में खड़ी करीब पांच बिस्सा फसल जलकर राख हो गई।