कोडरमा: कोडरमा कोर्ट में गवाही देने पहुंचे व्यक्ति की मोटरसाइकिल कोर्ट परिसर से चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा कोर्ट गेट के बाहर से सोमवार को गवाही देने पहुंचे एक व्यक्ति की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई।।मामले को लेकर जयनगर थाना क्षेत्र के परसाटोला निवासी महेंद्र यादव पिता पूना यादव के द्वारा कोडरमा थाना में आवेदन देकर बताया गया कि सोमवार को वह कोडरमा कोर्ट में एक मामले में गवाही देने पहुंचे थे।