चंदनकियारी: भोजूडीह में 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
चंदनकियारी प्रखंड के भोजूडीह ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने भोजूडीह सड़क पर बैरिकेड लगाकर छापेमारी की। इस दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल से 14 लीटर महुआ शराब ले जा रहे दो युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पोलकिरी गांव के छाटाडीह टोला निवासी गोरांग बाउरी और सुदामडीह थाना क्षेत्र के किशोर राय शामिल हैं।