बूरमू: 13 नवंबर से लापता समीर अंसारी (25) का शव कुएं से बरामद, पैरों में बंधी रबर से इलाके में फैली सनसनी!
Burmu, Ranchi | Nov 21, 2025 बुढ़मू थाना क्षेत्र के चायां निवासी समीर अंसारी, जो 13 नवम्बर से लापता थे, उसका शव शुक्रवार 21 नवंबर 2025 की सुबह 6 बजे लगभग उनके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। परिजनों ने लापता होने के बाद शक के आधार पर सुबह कुएं में झगर डालकर जांच की, जिसके बाद पानी के अंदर समीर का शव दिखाई दिया। हैरत की बात यह रही कि उनके दोनों पैर रबर से कसकर बंधे हुए थे।