फुलवरिया: फुलवरिया में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अधिकारियों ने लिया शपथ, कहा शिक्षा से ही मिटेगा बाल श्रम का अंधेरा
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे एक विशेष जागरूकता सा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के तमाम अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से बाल श्रम उन्मूलन को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने की और उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई।