शाहपुरा: अरनिया घोड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती मिशन कार्यशाला आयोजित, MLA डॉ. लालाराम बैरवा ने भी की शिरकत
कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यशाला में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किसानों से रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रसायनों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने को भी कहा