चील थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे एक 26 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान धरहरा गांव निवासी अविनाश सिंह की पुत्री हर्षित सिंह उर्फ ब्यूटी सिंह के रूप में हुई है।