ग्वालियर गिर्द: जेल अधीक्षक के खिलाफ एसपी से शिकायत, कर्मचारी पर लगा था ब्लैकमेलिंग का आरोप
केंद्रीय जेल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सवालों में घिरे पूर्व प्रभारी अधीक्षक विदित सिरवैया के खिलाफ मंगलवार को SP आफिस में जेल प्रहरी ने फिर उनपर गंभीर आरोप लगाए है।शिकायत करने वाले रिशपाल बघेल ने जेल में रोजाना लाखों की वसूली के आरोप अधीक्षक पर लगाए हैं।बघेल ने एक ज्ञापन भी सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।