लोहरदगा: 26 नवंबर को दुर्गाबाड़ी मंदिर में जय श्रीराम समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन, आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा
हिंदूवादी संगठन जय श्री राम समिति के संरक्षक अजय सोनी ने मंगलवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से 26 नवंबर, दिन बुधवार को लोहरदगा दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।