हाथरस: लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा के साथ अध्यापक ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा के साथ अध्यापक ने मारपीट कर दी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है।