हाथरस: गांव रुहेरी में नशेड़ी पति ने पत्नी को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल, थाने में हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रुहेरी में नशेड़ी पति रमन ने अपनी पत्नी पूनम को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! गांव में गाली गलौज एवं मारपीट का शोर सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई! गांव के लोगों द्वारा मारपीट का काफी बीच बचाव भी किया गया !इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेडिकल कराया है!